Advertisemen
यूपीपीसीएल ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) के कुल 296 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2019 है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा नवंबर के चौथे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है. वैकेंसी के संबंध में और अधिक जानकारी नीचे दी गई है.
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 44 साल होनी चाहिए. उम्र सीमा की गणना 1.01.2019 के हिसाब से की जाएगी.
- उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर होगा.
Advertisemen
