Advertisemen
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की हालिया रिलीज़ के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनी एयरसेल (Aircel Users) की सर्विस एक नवंबर से बंद हो जाएगी. ऐसे में एयरसेल के करीब 7 करोड़ यूज़र्स अगर 31 अक्टूबर तक अपना नंबर दूसरे नेटवर्क में पोर्ट नहीं कराते हैं तो उनका नंबर बंद हो जाएगा और दोबारा ऐक्टिवेट नहीं होगा.
फरवरी 2018 में एयरसेल ने ट्राई से यूनीक पोर्टिंग कोड्स (UPC) देने के लिए कहा ताकि उसके कस्टमर्स मोबाइल नंबर को बिना पोर्ट किए सर्विस को जारी रख सकें. TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एयरसेल के करीब 70 मिलियन (7 करोड़) यूजर्स हैं. अगर इन्होंने तय तारीख से पहले नंबर पोर्ट नहीं कराया तो इनका नंबर बंद हो जाएगा.
नंबर पोर्ट कराने के लिए यूज़र्स को मैनुअली यूपीसी जेनरेट करना पड़ेगा. इसके लिए मैसेज में जाकर टाइप करें PORT टाइप करना होगा उसके बाद अपना एयरसेल मोबाइल नंबर टाइप करके 1900 पर भेजना होगा. कुछ मिनट में आपके नंबर पर यूनीक पोर्टिंग कोड (UPC) आ जाएगा. आप जिस टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की सेवा लेना चाहते हैं, उसके स्टोर पर जाएं और UPC कोड की मदद से आपका नंबर दूसरे नेटवर्क में पोर्ट हो जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लगता है.
Advertisemen
