-->

1 नवंबर से लागू होंगें कई नए नियम, जान लें नहीं तो होगा नुकसान

Advertisemen

1st November से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, ज‍िसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ने वाला है. नवंबर में कई ऐसे बदलाव होने वाले हैं, जो आप पर भारी असर डाल सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि 1 नवंबर से क्या-क्या बदल रहा है.

  • अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो एक नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज की दर बदलने वाली है. बैंक के इस फैसले का असर 42 करोड़ ग्राहकों पर होगा. SBI की 9 अक्टूबर की घोषणा के मुताबिक, एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटाकर 3.25 फीसदी कर दी गई है. एक लाख से ज्यादा के डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट  को रीपो रेट से जोड़ा जा चुका है. वर्तमान में यह 3 फीसदी है.
  • अगर आप कारोबारी हैं तो यह आपके जानना बहुत जरूरी है की (Finance Ministry) 1 नवंबर से भुगतान (Payment) लेने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. इसके तहत कारोबारियों को अब डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) लेना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त ग्राहक या मर्चेंट्स से डिजिटल पेमेंट के लिए कोई भी शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं वसूला जाएगा. नए नियम के अनुसार 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नओवर वाले कारोबारियों के ऊपर ही यह नियम लागू होगा. नए नियम में कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक मोड से भुगतान लेने पर अब कोई भी शुल्क या चार्ज नहीं देना होगा.
  • महाराष्ट्र में बैंकों (PSU Banks) का नया टाइम टेबल (Banks Time Table) तय हो गया है. अब यहां सभी बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे. बैंकों का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही होता है. नए टाइम टेबल के मुताबिक, बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज होगा. कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक होगा.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments