Advertisemen
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा है कि देश में आर्थिक मंदी का जबरदस्त दौर है और इसका बड़ा सबूत यह है कि पिछले पांच माह के दौरान बैंकों का ऋण वितरण 80 हजार करोड़ रुपए घट गया है।
चिदम्बरम ने गुरुवार को ट्वीट कर देश की अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर आगाह करते हुए सरकार से सवाल पूछे ---
- उन्होंने बुधवार को कहा था कि वह आर्थिक मंदी के संकेत देने वाले देा सवाल हर दिन सरकार से पूछेंगे और उसे यह आईना दिखाएंगे कि देश मंदी की गहरी चपेट में है।
- उन्होंने कहा, “आर्थिक मंदी पर सरकार का ध्यान आकर्षिक करने के लिए दो और सवाल हैं। पहला यह कि आयात 13.9 फीसदी घटा है और आयात 6.6 फीसदी कम हुआ है। इसके कारण हर महीने हजारों की संख्या में नौकरी के अवसर घटे हैं। हर महीने हजारों की संख्या में नौकरी के अवसर खत्म हो रहे हैं।
- दूसरा इस साल मार्च से अगस्त के बीच बैंकों का कर्ज 80 हजार करोड़ रुपए घटा है और इसका सीधा मतलब है कि व्यावहारिक रूप से नया निवेश नहीं हो रहा है।
Advertisemen
