Advertisemen
ब्रेस्ट कैंसर का नाम सुनते ही हमारे जहन में सबसे पहले महिलाओं का ख्याल आता है लेकिन आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कलि सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर होता है। पुरुषों में यह बीमारी आमतौर पर 60 वर्ष से अधिक आयु पर होती है।
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- अगर आपकी छाती पर गांठ बन रही है तो उसे इग्नोर न करें। ये ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है ,इन गांठों में दर्द नहीं होता है। जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है, इसकी सूजन गर्दन तक फैल जाती है।
- ट्यूमर बढ़ने के साथ-साथ लिंगामेंट्स ब्रेस्ट के अंदर खिंचने लगता है। ऐसे में निप्पल्स अंदर की ओर धंस जाते हैं। निप्पल्स वाले हिस्से के आस-पास की त्वचा भी ड्राई होने लगती है।
- अगर आपको अपनी शर्ट पर अक्सर किसी तरह का दाग दिखता है तो इसे इग्नोर न करें। बियॉन्से के पिता मैथ्यू ने भी अपनी हालात के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें कैंसर का पता तब चला जब लगातर उनके शर्ट पर खून के धब्बे बनने लगे थे।
- ब्रेस्ट कैंसर में ट्यूमर स्किन से ही उभरता है ऐसे में कैंसर की बढ़ने के साथ आपके निप्पल्स पर खुला घाव दिखाई पड़ सकता है। ये घाव एक पिंपल की तरह दिखता है।
Advertisemen
