Advertisemen
Vivo ने अपनी Z सीरीज के अंदर पेश किए गए Z1x का एक ताकतवर वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नए Z1x को आज से सभी रिटेल आउटलेट्स पर खरीदा जा सकेगा। फोन के इस वेरिएंट में आपको 8GB रैम+128GB स्टोरेज मिलेगी। इसे 21,990 रुपए की कीमत के साथ पेश क्या गया है.
Vivo Z1x के स्पेसिफिकेशन
- इस फोन में आपको 6.38 इंच की 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी
- फोन में ”यू” शेप वाली वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
- फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है|दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है।
- Vivo Z1x में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है।
- फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
सोर्स : डिजिट
Advertisemen
