-->

24 अक्टूबर को लॉन्च होगा Vivo iQOO Neo 855

Advertisemen

Vivo iQOO Neo 855 नाम से नया स्मार्टफोन मॉडल आ रहा है जो अक्टूबर की 24 तारीख को टेक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा। Vivo ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर सोशल पोस्ट करते हुए Vivo iQOO Neo 855 के लॉन्च की जानकारी दी है। Vivo iQOO Neo 855 में क्वॉलकॉम का पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जाएगा।


Vivo iQOO Neo 855 को लेकर लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 8 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा इस डिवाईस में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगी। वहीं लीक की मानें तो Vivo iQOO सीरीज़ के इस नए फोन को ब्लैक और पर्पल कलर में लॉन्च किया जाएगा।


Vivo iQOO Neo चीन में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिंएट में लॉन्च किया गया है।  फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo iQOO Neo में 22.5वॉट तकनीक वाली 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।
सोर्स : डिजिट
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments