-->

कमलेश की हत्या पर बोले अखिलेश कहा- हमने सुरक्षा दी, योगी सरकार ने क्यों हटाई?

Advertisemen

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में एक हिंदू महासभा के नेता की हत्या कर दी गई, ऐसी और कितनी घटनाएं बतानी पड़ेंगी.

  • अखिलेश यादव ने कहा- 'मृतक की मां कह रही है हमें समाजवादी सरकार में सुरक्षा मिली थी, आजम खान के जमाने में हमें गनर मिले थे लेकिन इस योगी सरकार ने हमें सुरक्षा नहीं दी और उसी का परिणाम है कि हमारे बेटे की हत्या हो गई.'
  • अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बीजेपी की है, पुलिस बीजेपी की है फिर भी हत्याएं नहीं रुक रहीं. अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'वो कहते हैं व्यवस्था करना चाहते हो तो ठोक दो, लेकिन किसी को नहीं पता कि किसे ठोकना है.'
  • अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग खुद दुखी हैं. उनके लोग मारे जा रहे हैं, परेशान हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ में मृतक की मां का स्टेटमेंट जरूर देखना, फिर आपको पता चल जाएगा कि हत्या का दोषी कौन है.
  • अखिलेश यादव ने कहा, 'ये लोग (योगी सरकार) हत्या की कहानी को भी दूसरी कहानी की तरफ लेकर जा रहे हैं और कह रहे हैं कि 2015 में धमकी दी गई थी. अगर 2015 में धमकी दी गई थी तो बताओ ढाई साल से सरकार क्या कर रही थी. ढाई साल से सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की. यह केवल कहानी बना रहे हैं और जिन्होंने घटना की वह भी नहीं पकड़े गए हैं. पकड़े वो गए हैं जो 2015 में साजिश कर रहे थे.'


Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments