-->

Xiaomi Redmi Note 8 और Note 8 Pro स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Advertisemen


Xiaomi ने आज भारत में अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 8 और Note 8 Pro लॉन्च कर दिए हैं।  दोनों स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशंस के मामले में ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है।  Redmi Note 8 और Note 8 Pro को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi ने इस Redmi Note 8 Series को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत (Redmi Note 8, 8 Pro Price in India) में लॉन्च किया है।

Redmi Note 8, Note 8 Pro Price

  • Xiaomi ने भारत में Redmi Note 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहले वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका एक हाई-एंड वेरिएंट है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है।
  • Redmi Note 8 Pro को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 6GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है।



Redmi Note 8 Specifications
  • इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले दी है। Redmi Note 8 में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 665 SoC दिया है। इस स्मार्टफोन में शामिल क्वॉड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का Samsung GM-1 प्राइमरी कैमरा सेंसर सेट किया गया है। इसके अलावा अन्य तीन कैमरा में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल किए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है।Redmi Note 8 में 4,000mAh की बैटरी शामिल की गई है.



Redmi Note 8 Pro Specifications
  • इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4 परसेंट है। ये डिवाइस 3D कर्वड ग्लास डिस्पले डिजाइन और नए जेड ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Helio G90T SoC चिपसेट है। स्मार्टफोन Android 9 Pie पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में क्वार्ड रियर कैमरा सेटअप दिया है। क्वॉड-कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें  8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर शामिल किया है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments