Advertisemen
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय बैंकों की खराब हालत को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा है। सीतारमण ने कहा है कि भारतीय बैंकों की खराब हालत के लिए मनमोहन और राजन जिम्मेदार हैं।
एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ' मैं रघुराम राजन का बहुत सम्मान करती हूं। वह एक महान स्कॉलर हैं, उन्हें उस वक्त RBI गवर्नर चुना गया था जब भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत ठीक थी। लेकिन राजन के कार्यकाल के दौरान बैंकों द्वारा दिए गए लोन में बड़े इश्यू सामने आए। यह राजन का ही कार्यकाल था जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा कुछ नेताओं के फोन कॉल्स पर ही लोन बांट दिए गए। इन लोनों की वजह से बैंक अब भी इससे नहीं उबर पाई है।'
( सोर्स : नई दुनियां )
Advertisemen
