-->

आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार की घेराबंदी में जुटी कांग्रेस

Advertisemen

कांग्रेस अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार को फेल बताकर जनता से समर्थन मांग रही है. इस क्रम में अब कांग्रेस ने सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को आगे करने का फैसला किया है.

मनमोहन सिंह गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में रखा गया है.न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे और राज्य के प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे. सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को मनमोहन सिंह से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है.


कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर घेर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में भी इकोनॉमी के सवाल ही उठा रहे हैं. साथ ही वो जनता को यह भी बता रहे हैं कि रोजगार और आर्थिक स्थिति से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी और मोदी सरकार चंद्रयान और धारा 370 जैसे विषयों को आगे रख रही है.
(सोर्स : आज तक)
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments