Advertisemen
केद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब ऐतिहासिक अशोका होटल में विनिवेश यानी हिस्सा बिक्री की तैयारी कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, IDTC (India Tourism Development Corporation) के दो होटल अशोका और सम्राट के कैंपस का मोनेटाइजेशन किया जा रहा है. इसके लिए इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप का गठन किया गया है. ये ग्रुप जल्द इन दोनों होटल्स के लिए एडवाइजर नियुक्त कर सकता है.
इन एडवाइजर्स का काम होटल के मोनेटाइजेशन के लिए अलग-अलग विकल्प के सुझाव देना होगा. होटल अशोका को पूरी तरह बेचने या लंबे समय के लिए लीज पर देने का विकल्प भी है. अशोक होटल का निर्माण देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने साल 1956 में कराया था. यह होटल संसद और राष्ट्रपति भवन के नजदीक है.समें 550 कमरे और 161 शूइट्स हैं. होटल में करीब 1000 कर्मचारी काम करते हैं, जिसके रोजाना के संचालन में करीब 35 लाख रुपए का खर्च आता है.
Advertisemen
