-->

अडानी-अंबानी के लाउडस्पीकर हैं मोदी - राहुल गांधी

Advertisemen

 सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के नूंह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. यहां पर उन्होंने रैली को संबोधित किया. राहुल गांधी ने इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर वार किया. राहुल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी अंबानी-अडानी के लाउडस्पीकर हैं और दिन भर उन्हीं की बात करते हैं.'


राहुल गांधी ने कहा कि देश में जो बेरोजगारी है और अर्थव्यवस्था की जो हालत है, आप देखना कि 6 महीने बाद यहां क्या होता है. युवाओं को ज्यादा वक्त तक बेवकूफ बनाकर सरकार नहीं चला सकते. आप 6 महीने, एक साल सरकार चला सकते हो, लेकिन एक दिन सच्चाई बाहर आएगी। फिर देखना क्या होता है देश में और क्या होता है नरेंद्र मोदी का.

राहुल गांधी ने कहा 'पूरे देश में हर कोई इस भाजपा सरकार से परेशान है. नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स जैसे फैसलों से सबको बर्बाद कर दिया, उद्योग-धंधे चौपट कर दिए. एक आदमी ऐसा नहीं है, जिसको इससे फायदा हुआ हो.


राहुल गांधी ने कहा  'अगर अर्थव्यवस्था में तेजी लानी है, तो गरीब, किसान, मजदूर की जेब में पैसा डालना ही पड़ेगा. यूपीए सरकार की मनरेगा ने यही काम किया था. गरीबों की जेब में पैसा जाते ही, उनकी खरीदने की क्षमता बढ़ी, जिसका फायदा अर्थव्यवस्था को हुआ.'


राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में अलग-अलग जाति और धर्म के लोग रहते हैं. यहां अमीर लोग गरीब लोग सभी एक साथ रहते हैं और इन सभी को हम हिंदुस्तान कहते हैं. कांग्रेस सबकी पार्टी है और हमारा काम लोगों को जोड़ने का है. बीजेपी और आरएसएस का काम जो पहले अंग्रेज करते थे देश को तोड़ने का काम और देश में एक दूसरे को लड़ाने का काम है.
( न्यूज सोर्स : न्यूज स्टेट )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments