Advertisemen
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान लगभग हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय पेश करते नजर आते हैं. एक बार फिर कमाल आर खान अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं.
इस बार उन्होंने अपने ट्वीट में सोशल मीडिया पर सरकार के नए नियम लागू करने की बात कही है. कमाल आर खान के इस ट्वीट पर यूजर्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सरकार 15 जनवरी 2020 में नए सोशल मीडिया के नियम लागू करने वाली है और इस नए नियम के मुताबिक फेसबुक और ट्विटर के सभी यूजर्स को अपना एकाउंट आधार कार्ड से लिंक करवाना पड़ सकता है.'
कमाल आर खान ने आगे कहा, 'ये बहुत अच्छा फैसला है और मैं इस फैसले से सहमत हूं.' कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि कमाल आर खान की इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है.
Advertisemen
