-->

योगी सरकार में अब भैंस पालने वालों के लिए बढ़ी मुसीबत

Advertisemen

प्रयागराज। सूबे की योगी सरकार में गाय के बाद भैंसों को पालने के लिए भी नए नियम आ गए हैं। हालाकी यह नियम सरकार के विद्युत विभाग की ओर से हैं। विद्युत विभाग अब शहर में दुधारू पशु पालने वालों के यहां बिजली का कनेक्शन कमर्शियल करने की तैयारी कर लिया है। बिजली विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर रहा है जो एक या दो से अधिक दुधारू मवेशी शहर में पाल रखे हैं। विभाग का मानना है की पशु पालन व्यवसाय है और ऐसे लोगों का कनेक्शन कमर्शियल किया जाना चाहिए।


शहर के रामबाग क्षेत्र के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वर्मा के मुताबिक दो या इससे अधिक भैंस पालने वाले लोगों के घरेलू कनेक्शन को बदलकर कमर्शियल किया जाएगा। उनके मुताबिक़ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक डेयरी संचालकों का भी कनेक्शन कमर्शियल किए जाने की तैयारी है। कमर्शियल कनेक्शन करने पर टैक्स या प्रति यूनिट का चार्ज भी बढ़ जाएगा ।बिजली विभाग का मानना है कि दो भैंस पालने वाले लोग बिजली का अत्यधिक उपयोग करते हैं। मवेशियों को नहलाने उनका चारा काटने और उनके रखरखाव के लिए बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही वह दुधारू जानवरों को पालकर व्यवसाय करते हैं। ऐसे में उनका बिजली कनेक्शन कमर्शियल किया जाएगा। उनसे कमर्शियल रेट में बिजली का बिल वसूल किया जाएगा।
( साभार : पत्रिका )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments