Advertisemen
फाइनेंशल एक्सप्रेस की, वित्त मंत्रालय ने BSNL और MTNL को बंद कर देने का प्रस्ताव रखा है. कुछ समय पहले तक दूरसंचार मंत्रालय BSNL और MTNL की हालत दुरुस्त करने के लिए एक पैकेज लाने की सोच रहा था. लेकिन वित्त मंत्रालय ने सुझाया है कि 74 हज़ार करोड़ रुपए लगाकर इन कंपनियों को दोबारा खड़ा करने से बेहतर है कि 95 हज़ार करोड़ लगाकर दोनों कंपनियों को बंद कर दिया जाए.
इस वक्त BSNL में क़रीब 1 लाख 65 हज़ार और MTNL में 22 हज़ार कर्मचारी हैं. ऐसे में दोनों कंपनियां बंद होती हैं तो इन कर्मचारियों पर सीधा असर पड़ेगा. BSNL को दोबारा खड़ा करने के लिए 74 हजार करोड़ ख़र्च करने के प्रस्ताव से वित्त मंत्रालय ने किनारा कर लिया है. नया प्रस्ताव है- 95 हज़ार करोड़ रुपए देकर BSNL-MTNL को बंद करना. और काम कर रहे कर्मचारियों को वॉलिंटियर (VRS) या जबरन रिटायरमेंट देना. इस वक्त BSNL में तीन स्तर के कर्मचारी काम कर रहे हैं. इनमें से सभी को VRS देने की जरूरत नहीं है. कुछ कर्मचारियों को सरकार के बाक़ी विभागों में काम पर लगाया जा सकता है. जैसे जो इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी है उन्हें सरकार के दूसरे मंत्रालयों में नियुक्त किया जा सकता है.
( न्यूज सोर्स : द लल्लन टॉप)
Advertisemen
