-->

Jio के बाद एयरटेल ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, फ्री कॉलिंग हुई बंद

Advertisemen

टेलीकॉम ग्राहकों के लिए एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही हैं. हाल ही में रिलायंस जियो ने अपनी फ्री कॉलिंग सुविधा को बंद कर दिया है और अब ग्राहकों से इसके लिए चार्ज लिया जाएगा. ऐसे पहली बार हुआ है जब जियो ने अपनी फ्री कॉल सुविधा को बंद किया है. इससे पहले ग्राहकों को केवल डेटा के लिए ही चार्ज देना पड़ता था. लेकिन अब जियो ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की IUC दर से चार्ज देना होगा.


इस बीच अब एयरटेल ग्राहकों के लिए भी बुरी खबर आई है. जियो के साथ-साथ अब एयरटेल ग्राहकों को भी कॉल चार्ज देना होगा. जिसे जानकर एयरटेल ग्राहकों को तगड़ा झटका लग सकता है. जियो की तर्ज पर एयरटेल ने भी अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाले ऑफर्स उपलब्ध कराए हुए हैं. जिसमें अब ग्राहकों को फ्री कॉल का लाभ नहीं मिलेगा. किसी दुसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की आईयूसी दर से चार्ज देना होगा.


दरअसल, ट्राई के नए नियम के अनुसार अब ग्राहकों से आईयूसी चार्ज वसूला जाएगा. आईयूसी चार्ज किसी अन्य नेटवर्क पर किए जाने वाली कॉल के लिए, कॉल करने वाले नेटवर्क को देना पड़ता है. जिसमें जियो और एयरटेल ने ग्राहकों से यह शुल्क वसूलने का ऐलान कर दिया है. जिसके लिए ग्राहकों से प्रति मिनट 6 पैसे आईयूसी चार्ज लिया जाएगा. हालांकि, अगर ग्राहक जियो से जियो बात करते हैं तो उन्हें इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा.

रिलायंस जियो का कहना है कि आउटगोइंग चार्ज यानी इंटरकनेक्ट यूसेज (ICU) चार्ज ग्राहकों से तब तक लिया जाएगा. जब तक ट्राई इसे ख़त्म नहीं कर देती. या कंपनियां ग्राहकों के लिए कॉल पेमेंट करें. अगर आप वॉट्सऐप और फेसटाइम जैसी अन्य ऐप्स के माध्यम से कॉल करते हैं तो आपको इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. इसके अलावा इनकमिंग कॉल भी मुफ्त रहेंगी.

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments