-->

कमलेश तिवारी के घर से कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा ऐलान

Advertisemen

हिन्‍दू समाज पार्टी (Hindu Samaj Party) के नेता कमलेश तिवारी की हत्या (Kamlesh Tiwari Murder) के बाद अब राजनीतिक पार्टियों ने भी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कमलेश तिवारी के पैतृक गांव महमूदाबाद में रविवार देर रात पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) और दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सीएम से मुलाकात के दौरान हुयी बातचीत की जानकारी हासिल की।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि अब तो माननीय सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी कह दिया कि प्रदेश में जंगल राज कायम है और कानून व्यवस्था के मामले में योगी सरकार बिल्कुल फेल हो चुकी है। जिसके चलते ही रोज हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं मीडिया की हेडलाइन बनी हुई हैं।


मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी है। जिसमें सरकार हर व्यक्ति की आजादी छीनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) की निर्मम हत्या और मेरठ में वकील की हत्या जैसी घटनाएं सरकार को आइना दिखा रही हैं। इन घटनाओं में सरकार को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी का परिवार सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मिलने के बाद भी असंतुष्ट है, क्योंकि परिजनों की भावनाओं और उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
सोर्स : पत्रिका
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments