-->

सीएम योगी का आदेश : सड़क किनारे नहीं खुलेंगीं मुर्गे-बकरे काटने वाली दुकानें

Advertisemen

सड़क किनारे दुकान खोलकर मुर्गे और बकरे काटे जा रहे हैं. ऐसे दुकानदार संक्रमण (Infection) फैला रहे हैं. इससे लोग बीमार हो रहे हैं. इस तरह की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए. यह कहना है यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का. सड़क किनारे चल रहीं मीट की दुकानों को लेकर सीएम योगी सख्त हैं. ऐसा होने पर उन्होंने संबंधित ज़िले के डीएम (DM) और एसपी (SP) के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं.


सीएम योगी का कहना है कि अवैध बूचड़खाने का मतलब बड़े स्लाटर हाउस ही नहीं, बल्कि बाजारों में सड़क किनारे खुलेआम कट रहे मुर्गा और बकरे की दुकानों से भी है. उनका कहना था कि इस पर भी प्रतिबंध लगाया जाए. इससे संक्रमण फैलता है, जो लोगों को बीमार कर रहा है. अगर सड़क किनारे खुलेआम मुर्गा और बकरा कटने की दुकानें दिखी तो संबंधित जिले के डीएम और एसपी की सामूहिक जिम्मेदारी तय होगी और इस पर कार्रवाई भी की जाएगी.
सोर्स : न्यूज़ १८
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments