Advertisemen
अमेरिकी मोटर साइकिल कंपनी यूएम मोटर साइकिल देश भर में 80 डीलरों और 10 हजार से ज्यादा ग्राहकों को चूना लगाकर रातों रात गायब हो गई. अब हालत ये है कि डीलरों का कंपनी से कोई संपर्क नहीं है और ग्राहकों को मोटर साइकिल के स्पेयर पार्टस जैसे ब्रेक पैड तक भी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. इस पूरे मामले में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) कॉमर्स मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में शिकायत करने जा रही है. इसके अलावा फाडा ने यूएम और लोहिया ऑटो को लीगल नोटिस भी भेजा है.
फाडा के डायरेक्टर निकुंज सांघी ने बताया कि अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी यूएम मोटरसाइकिल्स ने 2015 में भारत की लोहिया ऑटो के साथ साझेदारी कर मोटर साइकिलों की बिक्री शुरू की. कंपनी ने देशभर में अपने 80 डीलर बनाए जिसमें डीलरों ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया.
कंपनी ने अभी तक 10 हजार से ज्यादा मोटर साइकिलें बिकी हैं. अब इन ग्राहकों को ब्रेक पैड और फ्यूल फिल्टर जैसे सामान्य स्पेयर पार्टस भी नहीं मिल रहे हैं. कुल मिलाकर कंपनी ग्राहकों और डीलरों को अभी तक 500 करोड़ का चूना लगा चुकी है. यह एक तरीके का कॉरपोरेट फ्रॉड ही नजर आ रहा है.
( सोर्स : ABP न्यूज )
Advertisemen
