Advertisemen
महाराष्ट्र बुलढाणा में एक किसान ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली. किसान ने फांसी लगाने के दौरान बीजेपी की टी-शर्ट पहनी हुई थी. राज्य में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने इस घटना को बहुत गंभीर बताया है.
खुदकुशी करने वाले किसान की पहचान 38 साल के राजू तलवड़े के रूप में हुई है. उसे जिले के खटखेड गांव में सुबह लगभग 8.30 बजे एक पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया. वह बीजेपी की टी-शर्ट पहना हुआ था, जिसपर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल छपा था. टी शर्ट पर चुनावी नारा लिखा हुआ था- ‘पुन्हा आनुया आपले सरकार’ यानी ‘फिर से हमारी सरकार बनाएं.’ यह टी-शर्ट पार्टी ने कार्यकर्ताओं को बांटी थी.
शिवसेना के किसान नेता किशोर तिवारी ने कहा है कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया है कि वे राज्य में किसानों की समस्या को गंभीरता से लें. तिवारी ने कहा, "इस तरह की आत्महत्या खेती के सामने खड़े एक बहुत ही गंभीर संकट का संकेत करती है. यदि अगली सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो यह समस्या नियंत्रण से बाहर हो जाएगी."
( न्यूज सोर्स : एबीपी न्यूज )
Advertisemen
