Advertisemen
Oppo A9 2020 फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। ओप्पो ब्रांड ने अपने इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 1,000 रुपये कटौती करने का फैसला किया है। ओप्पो ए9 2020 के इस वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 19,990 रुपये में बिकेगा।
कीमत में कटौती के बाद Oppo A9 2020 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। पहले फोन की कीमत 16,990 रुपये थी। बीते महीने लॉन्च किए जाने के बाद ओप्पो ए9 2020 के दाम में यह पहली कटौती है। Oppo ने भी इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 को कर दी है। 8 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,990 रुपये बना रहेगा।
Advertisemen
