Advertisemen
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम सामने आया। भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका। हालांकि भाजपा ने हरियाणा में सरकार बना ही ली और जननायक जनता पार्टी ने पार्टी को अपना समर्थन दे दिया। इसके बदले में बीजेपी ने डिप्टी सीएम का पद जजपा को दे दिया और दुष्यंत चौटाला भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने रविवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले ली। शपथ लेने के दूसरे ही उन्होंने चुप्पी तोड़ दी और उनका बड़ा बयान सामने आया है।
हरियाणा चुनाव की बात करें तो जजपा को 10 सीटें मिली हैं। हालांकि ये नई पार्टी थी इसके बाद भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा को 40 सीटें मिलीं। पहले जजपा और कांग्रेस साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे थे। हालांकि दोनों के बीच बात नहीं बन सकी और दुष्यंत चौटाला ने अपनी पार्टी का समर्थन भाजपा को देना ज्यादा बेहतर समझा।
डिप्टी सीएम बनते ही दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान भी सामने आ गया है। दुष्यंत ने कहा कि मैंने कांग्रेस या बीजेपी के लिए वोट नहीं मांगे। भाजपा को समर्थन की आलोचना करने वालों से दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में स्थिर सरकार बनाने का निर्णय लिया। वो बोले कि जो लोग वोट किसको और समर्थन किसको की बातें बोल रहे हैं, मैं उनसे पूछता हूं कि क्या हमने उनके लिए वोट मांगे हैं।
(न्यूज सोर्स- zeenews )
Advertisemen
