Advertisemen
यामाहा भारत में अपनी नई बाइक एक्सएसआर 155 को अगले साल लॉन्च करने वाली है। यह अब तक की सबसे खूबसूरत150 सीसी सेगमेंट की बाइक है जिसकी सबसे बड़ी खास बात इसके क्लासिक लुक है। इस बाइक में गोल आकार के हेडलाइट दिए गए हैं साथ ही इस बाइक का पूरा डिज़ाइन भी काफी रेट्रो है। इस बाइक में 155 सीसी का इंजन दिया गया है जो अधिकतम 18.9 बीएचपी का पावर 14.7 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। खास बात यह है कि इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलते है और यह स्लिपर क्लच से भी लैस है।
इस बाइक में 18 इंच के खूबसूरत एलाय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर देखने को मिलते है। टेलेसकॉपिक के बजाए यह बाइक यूएसडी फ्रंट और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन से लैस है। लेकिन भारत के लॉन्च होने वाले मॉडल में टेलेसकॉपिक फ्रंट सस्पेंशन ही देखने को मिलेंगे। ब्रेकिंग के लिए यह बाइक फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल एबीएस से लैस है। बाइक की सीट स्पोर्टी डिज़ाइन वाली न होकर एक फ्लेट सीट है।
यह बाइक अन्य यामाहा बाइक्स की तरह डेल्टा बॉक्स फ्रेम पर बनाई गई है। इसलिए यह काफी मजबूत है। इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल की सुविधा देखने को मिलते है। भारत में लॉन्च होते ही यह बाइक मुख्य रूप से पल्सर 150, होंडा होर्नेट 160 और टीवीएस की अपाचे आरटीआर 160 से होगा। इस बाइक की टॉप स्पीड 125 किमी/घंटे की है। भारत में इस बाइक की कीमत 1.2 लाख रुपये तक होगी।
Advertisemen
