-->

पेट भरने के मामले में पाकिस्तान और बाग्लादेश से भी पिछड़ा भारत

Advertisemen

आर्थिक सुस्ती के बीच एक और बुरी खबर आई है। दो अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्थाओं द्वारा जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी पीछे है। भूख और कुपोषण के आधार पर जारी इस इंडेक्स में 117 देश शामिल किए गए हैं।


ग्लोबल इंडेक्स में 100 (सेवरिटी स्केल) के आधार पर नंबर दिए जाते हैं। इसमें 0 सबसे बेहतर और 100 सबसे स्कोर होता है। भारत को इस बार 30.3 स्कोर मिला है। पिछले पांच साल से भारत का हंगर इंडेक्स में स्कोर लगातार गिर रहा है। 2014 में भारत 76 देशों में 55 वीं रैंक पर था। वहीं, 2017 में 119 देशों में 100 वें नंबर पर रहा था। 2018  में भारत 119 देशों में 103 पर पहुंच गया। इस बार 117 देशों की लिस्ट में भारत 102  नंबर पर है।


इस इंडेक्स में पाकिस्तान 94वें, बांग्लादेश 88वें और नेपाल 73वें स्थान पर हैं। इस रिपोर्ट को आयरलैंड की कन्सर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी की वेल्थुंगरहिल्फे संस्था संयुक्त रूप से प्रकाशित करती है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments