-->

64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Redmi Note 8 Pro लॉन्च हुआ

Advertisemen

Xiaomi ने अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन Xiaomi Redmi Note 8 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 8 प्रो की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, गेम टर्बो 2.0 मोड, 4,500 एमएएच बैटरी और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के दो और वेरिएंट हैं। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।


Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।रे डमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments