Advertisemen
विश्व बैंक की एक हालिया रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि साल 2019 में बांग्लादेश और नेपाल की अर्थव्यवस्थाएं भारत के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ेंगी। 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।विश्वबैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर छह प्रतिशत कर दिया। हालांकि, विश्वबैंक ने कहा कि वृद्धि दर धीरे-धीरे सुधर कर 2021 में 6.9 प्रतिशत और 2022 में 7.2 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है।
बांग्लादेश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 2019 में 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह 2018 में 7.9 प्रतिशत की दर से अधिक है। इसके 2020 में 7.2 प्रतिशत और 2021 में 7.3 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया गया है।
नेपाल के मामले में, जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में औसतन 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बावजूद भी भारतीय अर्थव्यवस्था में अब भी व्यापक संभावनाओं के साथ तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है।
( न्यूज सोर्स : जनसत्ता)
Advertisemen
