-->

30 वर्ष नौकरी कर चुके बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी हो सकते हैं बाहर

Advertisemen

बैंक ऑफ बड़ौदा में 30 वर्ष नौकरी पूरी कर चुके अधिकारियों के लिए तनाव देने वाली खबर है। बैंक में 55 वर्ष की उम्र तक 30 वर्ष की नौकरी पूरी कर चुके अफसरों की छटनी हो सकती है। बैंक में अब ऐसे अफसरों की हर महीने समीक्षा होगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। कार्य में दक्षता कम मिलने पर उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्त किया जा सकता है।


बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय की ओर से सभी जोनल अधिकारियों को पत्र जारी करके नई व्यवस्था से अवगत कराया गया है। अक्तूबर 2019 में 30 वर्ष की नौकरी पूरी करने वालों की समीक्षा रिपोर्ट 19 अक्तूबर तक भेजनी है, जबकि नवंबर व दिसंबर की समीक्षा रिपोर्ट हर महीने की 10 तारीख तक भेजनी है। बैंक ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है लेकिन बैंकों के अफसरों का कहना है कि यह रूटीन प्रक्रिया है तो नया सर्कुलर जारी कर हर महीने समीक्षा की क्या जरूरत पड़ी?
(न्यूज सोर्स : अमर उजाला )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments