Advertisemen
रिलायंस जियो ने हाल ही में एक बड़ा एलान करते हुए अपने नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली फ्री कॉलिंग सेवा को बंद कर दिया है जिसके बाद रिलांयस जियो के ग्राहकों में अफरातफरी का महौल है। हालांकि इस बारे में रिलायंस जियो ने बताते हुए कहा है कि कंपनी पर पड़ रहे आईयूसी चार्ज के बोझ की वजह से ऐसा किया गया है। गौरतलब है कि ग्राहकों द्वारा दूसरे नेटवर्क पर ज्यादा कॉल करने पर जियो को अन्य नेटवर्क को आईयूसी चार्ज का भुगतान करना पड़ता था। जियो द्वारा पेश किए गए इस आईयूसी चार्ज की वजह से जियो के प्लान्स में भी काफी बदलाव हुए हैं।
जियो ने 9 अक्टूबर से ग्राहकों से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे/ मिनट की दर से चार्ज लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा जियो ने कई सारे आईयूसी प्लान्स भी पेश किए हैं। जिसकी शुरुआती कीमत ₹10 है, ऐसे में अगर आप जियो के ₹399 वाला रिचार्ज कराते हैं तो आपको उसके साथ ₹10 का आईयूसी पैक लेना होगा जिस वजह से इस प्लान की कुल कीमत ₹409 हो जाएगी।
इसके अलावा रिलायंस जियो ने ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹500 और ₹1000 रुपये वाले आईयूसी पैक लॉन्च किए हैं, जिनमें ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा जियो से लैंडलाइन कॉल करने के लिए भी कंपनी आपसे कोई शुल्क नहीं लेगी। साथ ही इंटरनेट के माध्यम से मैसेजिंग ऐप के द्वारा की जाने वाली कॉल पर भी जियो कोई शुल्क नहीं लेगी।
Advertisemen


