-->

PM का नाम सुनते ही भड़कीं कमलेश की मां, कहा-मोदी जी होंगे....

Advertisemen

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या के बाद आज उनके अस्थि कलश को लेकर उनकी माँ और छोटा बेटा गंगा में विसर्जन के लिए रात में वाराणसी पहुंचे। इस दौरान कमलेश तिवारी की मां ने एक बार फिर न केवल सूबे की योगी सरकार बल्कि पीएम मोदी पर भी अपनी नाराजगी दर्ज कराई।


प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र है कुछ कहना चाहेंगी के सवाल पर कमलेश तिवारी की माँ कुसुम तिवारी भड़क गईं। उन्होंने कहा कि ‘‘मोदी जी होंगे जहां के वे होंगे, मैं भोले के दरबार में आई हूँ, मोदी हमारे भगवान नहीं हैं। हम मोदी जी से संतुष्ट ही नहीं हैं। चार दिन हो गए बोला गया था कि 24 घंटे के अंदर हत्यारे पकड़े जायेग, क्या बोलूं। पुलिस के साए में ही वाराणसी लेकर आया गया। अपनी आजादी से नहीं आ पाए। जितनी पुलिस मेरे साथ है अगर उतनी बदमाशों के पीछे होती तो शायद बदमाश पकड़ लिए जाते। 2 पुलिस वाले भी मेरे बेटे के साथ होते तो आज मेरा बेटा मेरे साथ होता। हमको नजरबंद किया गया है।’’


कुसुम तिवारी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा, ‘अगर मैं कुछ बोलूंगी तो, जो दशा मेरे बेटे का हुआ वहीं मेरा भी होगा। वहीं मीडिया से कहा कि रुक जाइए 4 दिन बाद सबकुछ बोलूंगी, सुन लेना।’
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments