-->

BJP का दावा- दिल्ली में सत्ता में आई तो बिजली और पानी में आप सरकार से पांच गुना ज्यादा राहत देगी

Advertisemen

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आती है तो वह पानी और बिजली उपभोक्ताओं को आप सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा राहत देगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके इलाज के खर्च के बारे में सवाल किया और कहा कि उन्होंने अपना इलाज मोहल्ला क्लीनिक में क्यों नहीं करवाया?


तिवारी ने बताया कि भाजपा की ओर से दायर किए गए एक आरटीआई आवेदन के अनुसार 2015 में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने निजी अस्पतालों में अपने इलाज पर 12,18,027 रुपये खर्च किए। इस खर्च का भुगतान दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया गया है।


उन्होंने दावा किया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने और अपने परिवार के इलाज पर 13,25,329 रुपये, गोपाल राय और इमरान हुसैन ने क्रमश: 7,22,558 रुपये और 2,46,748 रुपये खर्च किए हैं। तिवारी ने संवाददाताओं से बताया, ‘‘ केजरीवाल क्यों नहीं दिल्ली सरकार के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक सूचना मुहैया कराते हैं, जिसके बारे में बताने के लिए वह विज्ञापनों पर धन खर्च कर रहे हैं।’’
सोर्स : लोकमत न्यूज़
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments