-->

कमलेश तिवारी की पत्नी इस पार्टी में होंगी शामिल

Advertisemen

हिन्दू समाज पार्टी कमलेश तिवारी की हत्या के बाद सरकार के रवैये से नखुश है। पार्टी के नए अध्यक्ष की शनिवार को घोषणा होने जा रही है। उनकी पत्नी किरन कमलेश तिवारी नई अध्यक्ष बनेंगी। इसकी प्रेस कांफ्रेंस शनिवार को होगी।


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद सरकार का रवैया बिल्कुल सही नहीं रहा है। हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी ने पूरी जिंदगी हिन्दुत्व के लिए नेछावर कर दी और हिन्दुओं को दुहाई देने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने कमलेश की हत्यार पर जो मुआवजा उनके परिवार को दिया वह शर्मनाक है।


राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि वह और कमलेश तिवारी की पत्नी 26 अक्टूबर को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करेंगे। उसमें संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। कहा जा रहा है कि उसी दौरान पार्टी की नई अध्यक्ष के रूप में किरन कमलेश तिवारी के नाम की घोषणा भी की जाएगी।
( साभार : पत्रिका )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments