Advertisemen
हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद पत्नी किरण तिवारी हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष बन गई है। पद संभालने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। किरण तिवारी ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि पूरे मामले में गुजरात एटीएस की भूमिका संदिग्ध है। मेरा मुह बंद कराने के लिए सरकार ने हमें 15 लाख रुपये दिए। यदि किसी अधिकारी पर आतंकी हमला हुआ तो 30 लाख रुपये देंगे।
आरोपियों को फांसी दो वरना हमारे हवाले कर दो। सरकार उन्हें जेल में रखकर मेहमान नवाजी न करें। अगर उनके संविधान में नहीं है फांसी देना तो हमारे हवाले कर दे। कमलेश तिवारी के हिन्दू राष्ट्र के सपने को मैं साकार करूंगी। हत्याकांड से जुड़े कई सवालो के जवाब अब भी मिलना बाकी हैं। पूरे मामले में पुलिस और प्रसासन की लापरवाही हुई है। उनके खिलाफ क्या करवाई की गई है। इन लोगों को अरेस्ट नहीं किया गया था उन्होंने सिरेंडर किया।
सोर्स : पत्रिका
Advertisemen
