Advertisemen
यस बैंक की तरह अब प्राइवेट सेक्टर के लक्ष्मी विलास बैंक पर भी आरबीआई सख्ती बढ़ा दी है. बीते कुछ दिनों के घटनाक्रम को देखें तो ऐसा लगता है कि लक्ष्मी विलास बैंक में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
ताजा मामले में रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी विलास बैंक पर यह जुर्माना आय पहचान और संपत्ति वर्गीकरण (आईआरएसी) से जुड़े मामले में लगाया गया है. आरोप है कि इस बैंक ने मामले में आरबीआई के नियमों का उल्लंघन किया है.
इन हालातों में लक्ष्मी विलास बैंक के शेयर भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सिर्फ 6 महीने में बैंक का शेयर भाव 98 रुपये के स्तर से लुढ़क कर 22 रुपये पर आ गया है. इसका मतलब यह हुआ कि शेयर के भाव में 75 रुपये से अधिक की गिरावट आई है. वर्तमान में बैंक का मार्केट कैप सिर्फ 742.45 करोड़ रुपये रह गया है.
Advertisemen
