Advertisemen
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अपना फोकस महाराष्ट्र चुनाव पर कर लिया है। इसी वजह से उन्होंने अब जनसभाएं करनी भी शुरू कर दी है। मायावती ने सोमवार को नागपुर में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने नागपुरवासियों को लुभाने के लिए कई बातें की लेकिन मायावती ने इस दौरान हिन्दू धर्म छोड़ने और बौद्ध धर्म अपनाने को लेकर भी बात की। उनकी इस बात पर लोग भड़क उठे।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को नागपुर में बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने पहले संघ प्रमुख भागवत के हिन्दू धर्म वाले बयान से असहमति जताई। इसके बाद उन्होंने हिन्दू धर्म परिवर्तन पर भी बयान दिया। मायावती बोलीं कि वो भी अंबेडकर की तरह बौद्ध धर्म अपना लेंगी। वो बोलीं कि सही समय आने पर वो दीक्षा लेने के बारे में फैसला लेंगी। उन्होंने लोगों से कहा कि बाबा साहब की तरह आप भी मेरे धर्म परिवर्तन कते बारे में सोचते होंगे। बसपा प्रमुख बोलीं कि जब देश में बड़ी संख्या में लोग ऐसा धर्मांतरण करें। तब वो भी दर्म परिवर्तन कर लेंगी।
मायावती ने धर्म परिवर्तन का जो बयान नागपुर में दिया, उसको सुनकर ट्विटर पर लोग भड़क उठे। लोगों ने मायावती के बयान का विरोध किया। एक यूजर ने कहा कि क्या धर्म बदलने से स्वाभिमान की रोटी मिल जायेगी। साथ ही कहा कि धर्म तो बदल लोगो लेकिन अम्बेडकर जैसा कैसे बनोगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अभी दीक्षा ले लेंगी तो फिर दलित नाम से वोट कैसे मांगेंगी।
Advertisemen


