-->

‘LIC होने जा रही बंद', जानिए क्या है हकीकत

Advertisemen

भारतीय जीवन बीमा निगम के आर्थिक स्थिति खराब होने के दावों का एक मैसेज सोशल मीडिया  पर जमकर वायरल  हो रहा है। इसी के चलते लोगों में चर्चा भी शुरू हो गई थी कि एलआईसी  के शेयर बिक चुके हैं और कंपनी घाटे में जा रही है। यह खबर पूरी तरह से फर्जी है । इतना ही नहीं इस संबंध में एलआईसी की तरफ से एक नोट जारी कर स्पष्टीकरण दिया गया है।


इस तरह के  मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर एलआईसी  अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है। इसके साथ ही अब एलआईसी (LIC) की तरफ से एक नोट (NOTE) जारी करने के साथ ही वायरल हो रहे मैसेज को सिरे से खारिज किया। इतना ही नहीं एलआईसी (LIC) ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज तथ्यहीन, अपुष्ट जानकारी से भरा और जानबूझकर वायरल (VIRAL) किया गया है। जिससे निवेशकों का ध्यान भटकाया जा सके। इसी के साथ ही एलआईसी अधिकारियों ने बताया कि एलआईसी की आर्थिक हालत पूरी तरह से मजबूत है और (POLICY HOLDER’S) पॉलिसी होल्डर्स के बीच फैलाया जा रहा भ्रम बिना मतलब और एक अफवाह है। इतना ही नहीं अधिकारियों ने एलआईसी की ताजा स्थिति से भी लोगों को रुबरु कराया है।
( न्यूज सोर्स : पत्रिका )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments