Advertisemen
8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। नोटबंदी के ऐलान के साथ ही 1000 और 500 के नोट बंद हो गए थे। इसके बाद सरकार ने 500 और 2000 के नोट चलन में आए थे लेकिन अब इन नोटों को बैंक धीरे-धीरे एटीएम से हटा रहा है। RBI के दिशानिर्देशों के बाद SBI ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
SBI ने छोटे कस्बों और शहरों मे मौजूद एटीएम में से 2000 रुपये के नोट रखने के कैसेट हटाने शुरू कर दिए हैं। इसकी जगह बैंक 100, 200 और 500 रुपये के स्लॉट बढ़ा रहे है। बैंक अब धीरे-धीरे एटीएम में 500 रुपए के नोट भी कम करने की तैयारी में है।
दैनिक संवाद की रिपोर्ट के अनुसार एटीएम में अब सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट ही रखे जाएंगे। बैंक का कहना है की छोटे नोटों को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।अन्य बैंक भी इस पर विचार कर रहे हैं। बैंकों का कहना है कि आम लोगों के बीच अफवाह ना फैले इसके लिए एटीएम से 2000 के नोट हटाना शुरू कर दिए है। अगर किसी को 2000 रुपये का नोट चाहिए तो उसे बैंक ब्रांच जाना पड़ सकता है।
Advertisemen
