Advertisemen
महाराष्ट्र चुनाव के सिलसिले में मुंबई पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ। मनमोहन सिंह ने देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके लिए सालाना 10-12 फीसदी ग्रोथ की जरूरत होगी, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में साल दर साल विकास दर में गिरावट आ रही है।
वहीं वीर सावरकर को भारत देने के सवाल पर उन्होंने कहा की वो एक कमिटी तय करती है। मनमोहन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस वीर सावरकर के खिलाफ नहीं है। इंदिरा गांधी ने उनके नाम से पोस्टल स्टैंप लॉन्च किया था। वहीं राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी से बड़ा राष्ट्रवाद कोई नहीं है। इसके लिए उन्हें और उनकी पार्टी को BJP RSS सर्टिफिकेट नहीं लेना है।
Advertisemen
