Advertisemen
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलेट (ALP) और टेक्नीशियन 306 पदों पर भर्तियां करने वाला है. इनमें एएलपी के 85 और टेक्नीशियन के 221 पद शामिल हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है. इन पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. कई पदों पर आईआईटी भी मांगा गया है.
पद का नाम और संख्या
असिस्टेंट लोको पायलेट- 85 पद
टेक्नीशियन- 221 पद
कुल पदों की संख्या- 306
योग्यता
इन पदों पर 10वीं और आईआईटी वाले आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए. ओबीसी को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा.
ऐसे कर पाएंगे आवेदन
इच्छुक लोग ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
Advertisemen
