-->

BJP को नहीं मिल रहा AAP के खिलाफ दिल्ली चुनाव का कोई मुद्दा

Advertisemen

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में BJP के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह आप पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि दूसरे राज्यों से लोग बड़ी संख्या में यहां इलाज कराने के लिए आते हैं इसलिए शहर के सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें लगी रहती हैं।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस बयान के लिए केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि अगर बिहार या किसी अन्य राज्य के किसी व्यक्ति को दिल्ली में इलाज मिल रहा है तो इससे अरविंद केजरीवाल को क्या परेशानी है।

भाजपा नेता ने कहा, अगर केजरीवाल को मेरे से कोई व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक द्वेष है तो वह मुझे सीधे कुछ भी कह सकते हैं। अपनी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की शान बघार कर बिहार, उत्तर प्रदेश अथवा अन्य राज्यों के लोगों को अपमानित क्यों करना?

उन्होंने कहा कि तिवारी और भाजपा के अन्य नेता अरविंद केजरीवाल पर इस लिए आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वे चिन्मयानंद मामले से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। सिंह ने कहा, ‘दिल्ली में भाजपा का कोई नेता नहीं है क्योंकि सभी तीनों बड़े नेता मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के पास दिल्ली में कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए वे रोज कोई बेकार का मुद्दा ले कर आ जाते हैं।’


उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूर्वांचलियों के मुद्दे पर आप पर प्रश्न उठा रही है। सिंह ने कहा, ‘आप के राज्य अध्यक्ष पूर्वांचल से हैं। हमारे मंत्री पूर्वांचल से हैं और हमारे 13 विधायक पूर्वांचल से हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सामान्य सी बात कही थी कि दिल्ली सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है इसलिए उत्तर प्रदेश और बिहार से लोग बेहतर इलाज के लिए दिल्ली आते हैं।’


उन्होंने कहा कि केन्द्र की आयुष्मान भारत योजना का क्या हुआ जिसमें कहा गया था कि लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज मिलेगा? उन्होंने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में रह रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को सशक्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments