Advertisemen
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में तोड़ा गया है. जानकारी के अनुसार दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो मंदिर में जाकर शादी रचा ली. शादी के बाद दोनों का घर में या रिश्तेदारी में जाना संभव नहीं था. दोनों ने घर छोड़कर भागने की सोची और दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
भाई की सगी बहन से शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों साथ रहने की कसमें खाकर दिल्ली जाने की फिराक में शाहजहांपुर पहुंचे जहां जीआरपी पुलिस ने आईडी की मांग की तो दोनों सकपका गए. जीआरपी पुलिस ने उसे मोहम्मदी पुलिस को सौंप दिया. पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. ये मामला यहां खासा चर्चा का विषय बना हुआ है.
पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र के खिलाफ अपने कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पुत्री को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया है जबकि पुत्र को हिरासत में ले लिया है. उधर इस कलयुगी घटना से मां बाप और रिश्तेदारों का भी सर शर्म से झुक गया है. वहीं दूसरी ओर बहन अपने भाई के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है.इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि लड़के के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है.
(न्यूज़ सोर्स : न्यूज़ स्टेट )
Advertisemen
