Advertisemen
पंजाब और महाराष्ट्र (PMC) सहकारी बैंक घोटाले के बाद महाराष्ट्र में एक और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां एक जूलरी का बिजनेस करने वाली जूलरी चेन कंपनी गुडविन ज्वैलर्स हजारों लोगों की जमा राशि लेकर फरार है। ऐसे में चेन स्टोर के पास निवेश करने वाले सैकड़ों लोगों की जमा पूंजी फंस गई है और उन लोगों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र के कल्याण के डोंबिविली स्थित गुडविन ज्वैलर्स के मालिक सुनिल कुमार और सुदीश कुमार अपने स्टोर पर ताला लगा कर फरार हैं। रामनगर पुलिस ने इस संबंध करीब शिकायत के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसके बाद की कार्रवाई में पुलिस ने डोंबिविली स्थित गुडविन शोरूम को सील कर दिया।गुडविन ज्वैलर्स के मुंबई और पुणे में करीब 13 आउटलेट्स हैं। गुडविन ग्रुप जूलरी के अलावा कंस्ट्रक्शन, सिक्योरिटी डिवाइसेज और आयात व निर्यात से जुड़े काम में लगा हुआ है। कंपनी में निवेश करने वाले अधिकतर मुंबई में बसे केरल के लोग हैं।
सोर्स : जनसत्ता
Advertisemen
