Advertisemen
Oppo A5 2020 की कीमत में कटौती कर दी गयी है. यह फोन 500 रुपये सस्ता हो गया है।कंपनी ने फोन के 3 जीबी रैम वाले शुरुआती मॉडल के दाम को कम किया है। अब ग्राहक इसे 11,990 रुपये में खरीद पाएंगे। ओप्पो ए5 2020 को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
ओप्पो ए5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 11,990 रुपये हो गया है।ओप्पो ए5 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलता है। ओप्पो के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और ये गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए Oppo फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisemen
