-->

EXIT POLL : अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास पर हावी हुआ मोदी का ‘राष्ट्रवाद’

Advertisemen

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभाओं के लिये सोमवार को वोटिंग के बाद अलग-अलग मीडिया समूहों की ओर से जारी किये गये EXIT POLL के परिणामों में दोनों ही राज्यों में भाजपा और उसके गठबंधन एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. एग्ज़िट पोल के परिणामों के अनुसार दोनों ही राज्यों में फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनती नज़र आ रही है.


 EXIT POLL से तो यही लगता है कि मतदाताओं ने पीएम मोदी के राष्ट्रवाद को स्वीकार किया है, जबकि विपक्ष के कमज़ोर अर्थ व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सिरे से नकार दिया है.भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एग्ज़िट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के बारे में कहा कि नरेन्द्र और देवेन्द्र की जोड़ी के काम पर जनता ने मुहर लगाई है. उन्होंने कहा कि सीटों की वास्तविक संख्या तो 24 तारीख को पता चलेगी, परंतु हमें दो तिहाई सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. बीजेपी शिवसेना का गठबंधन राज्य में 1990 से चल रहा है और यह इतिहास का सबसे लंबा गठबंधन है.

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments