Advertisemen
पीएमसी बैंक घोटाले के शिकार खाताधारकों में से एक संजय गुलाटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. संजय के परिवार के 90 लाख रुपये पीएमसी बैंक में फंसे हैं. संजय की पहले जेट एयरवेज से नौकरी चली गई थी, और अब सभी जमा पूंजी फंस गई थी. जिसका सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए.
सोमवार को संजय किल्ला कोर्ट के सामने प्रदर्शन में भी शामिल थे. लेकिन दोपहर को जब वह घर आए तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. भारतीय रिजर्व बैंक ने घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक के बचत खाताधारकों के लिए छह माह में निकासी की सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी. यह तीसरी बार है जबकि रिजर्व बैंक ने पीएमसी के ग्राहकों के लिए प्रति खाता निकासी की सीमा बढ़ाई है.
Advertisemen
