Advertisemen
पीएमसी (PMC) बैंक घोटाले के जंजाल में फंसे इसके ग्राहकों की त्रासदी रोज नए-नए स्वरूप में सामने आ रही है. बैंक में पैसा होने के बावजूद आर्थिक संकट से घिरे एक बुजुर्ग को आज जान से हाथ धोना पड़ा.
मुंबई में मुरली धर नाम के वृद्ध का आज उनके घर पर निधन हो गया. उनके बेटे प्रेम धर का कहना है कि डॉक्टर ने बायपास सर्जरी के लिए कहा था लेकिन सब पैसा PMC बैंक में फंसा होने की वजह से सर्जरी नहीं करवा पाए. चार दिन पहले ही पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के पीड़ित खाताधारकों में से एक संजय गुलाटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.मुरली धर के परिवार का तकरीबन 80 लाख रुपये अलग-अलग एकाउंटों में बैंक में जमा है. मुरली धर का परिवार मुंबई की मुलुंड कॉलोनी में रहता है.
( सोर्स ; एनडीटीवी )
Advertisemen
