Advertisemen
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह उर्फ शेरा ने शुक्रवार को शिवसेना पार्टी ज्वाइन कर ली. शेरा लंबे समय से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं.
शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह सूचना साझा की है. गुरमीत सिंह शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए.उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री (Matoshree) में शेरा ने शिवसेना पार्टी को ज्वाइन किया. बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने ऐलान किया था.
Advertisemen
