-->

मुंबई बीजेपी दफ्तर के बाहर PMC बैंक खाताधारकों का प्रदर्शन

Advertisemen

पंजाब और महाराष्ट्र कॉपरेटिव बैंक घोटाले को लेकर खाताधारकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आज इसी कड़ी में खाताधारकों ने मुंबई भाजपा मुख्यालय के बाहर PMC बैंक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में बैंक खाताधारक बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। खाताधारक विरोध प्रदर्शन उस समय शुरू कर दिए जब केंद्रीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही थी। नाराज बैंक खाताधारकों ने वित्त मंत्री से गुहार लगाई है।


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई के बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीतारमण ने कहा कि कॉपरेटिव बैंकों को केंद्रीय रिजर्व बैंक देखरेख करती है। इसमें सरकार का सीधा कोई लेनादेना नहीं है। जहां तक बैंक ग्राहकों की बात है तो मैंने उनकी बात सुनी है और इस पूरे मामले पर RBI से बातचीत की जाएगी। सीतारमण ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आरबीआई बहुत ही अच्छे तरीके से मामले को सुलझालेगी। गौरतलब PMC बैंक में 4355 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments