Advertisemen
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद 'शस्त्र पूजा' की। शस्त्र पूजा की विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है। कांग्रेस ने राफेल शस्त्र पूजा को मोदी सरकार का ड्रामा कहा है। इसी बीच धर्म गुरु आचार्य प्रमोद का भी एक ट्वीट में चर्चा में आ गया है। ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने राफेल शस्त्र पूजा पर एक गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'रक्षा मंत्री हिंदू हैं तो राफेल पर ॐ लिखा गया, अगर मुसलमान होते तो क्या अजान देता'।
ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने लिखा, ''रक्षा मंत्री हिंदू हैं तो राफेल को रोली चंदन लगा कर ओम लिख दिया गया, लेकिन अगर मंत्री मुसलमान होता तो क्या अजान देता, ऐसा लगता है कि अब संविधान से सैक्यूलर शब्द हटा देना चाहिए।''
Advertisemen

