Advertisemen
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाबलीपुरम के बीच पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए खुद ही कूड़ा उठाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोगों ने इसे सही कदम उठाया है, वहीं कुछ लोग इसे नौटंकी भी करार दे रहे हैं। सवाल उठाने वालों में बॉलीवुड के अभिनेता प्रकाश राज भी हैं।
अपने ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'नेताओं की सुरक्षा कहां गायब हो गई है। आखिर आपने उन्हें अकेला साफ-सफाई के लिए क्यों छोड़ दिया है। आखिर जब विदेशी मेहमान यहां आए हुए है, तब संबंधित विभाग ने सफाई नहीं करने की कैसे हिम्मत दिखाई। यूं ही पूछ रहा हूं।'
Advertisemen

